स्वाइन फ्लू से 13 की मौत, मृतकों की संख्या 329 हुई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार गुरुवार को 142 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 10,375 हो गई।
महाराष्ट्र में तीन मरीजों ने स्वाइन फ्लू की वजह से दम तोड़ दिया। राज्य में 26 से 29 नवंबर के बीच सात लोगों की मौत हुई जिसकी जांच रिपोर्ट गुरुवार को मिली और फ्लू से मौत की पुष्टि हुई। इस तरह राज्य में फ्लू से मृतकों की संख्या 130 हो गई।
आंध्र प्रदेश में फ्लू से बुधवार को दो लोगों की मौत हो गई इस तरह प्रदेश में मृतकों की संख्या 36 हो गई।
दिल्ली में एक मरीज की मौत हो जाने के साथ ही यहां इस बीमारी से दम तोड़ने वालों की तादाद 14 हो गई।
गुजरात से तीन संदिग्ध मरीजों की मौत का मामला भी सामने आया है लेकिन फिलहाल उनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
स्वाइन फ्लू के नए मामलों में दिल्ली में सबसे अधिक 39 लोग पीड़ित पाए गए। इसके बाद महाराष्ट्र में 35 लोगों में फ्लू की पुष्टि हुई है।
अन्य राज्यों में तमिलनाडु से 18, कर्नाटक से 12, हरियाणा से 12, आंध्र प्रदेश से 10, केरल से 9, उत्तर प्रदेश से 6 और गुजरात से 1 शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications