माइक पांडेय टाइम मैगजीन की 'पर्यावरण नायक' की सूची में
टाइम ने अपने पांच अक्टूबर के ताजा अंक में लिखा है, "दुनिया को सुरक्षित रखने के लिए फिल्मों का उपयोग करने वाले अल गोर पहले व्यक्ति नहीं हैं। भारत में माइक पांडेय ने वृत्तचित्रों के माध्यम से व्हेल शार्क से हाथियों और गिद्धों से लेकर औषधीय पौधों तक को संरक्षित करने का प्रयास किया है।"
पत्रिका के अनुसार 60 वर्षीय पांडेय तीन दशकों से भारतीय वन्यजीवों की सुरक्षा की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने फिल्मों को अपना हथियार बनाया है।
सुलभ के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का नाम भी इस सूची की 'साइंटिस्ट एंड इन्नोवेटर्स' श्रेणी में शामिल किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications