आंध्र में गांधी जयंती पर छोड़े जाएंगे 950 कैदी
राज्य की गृहमंत्री पी.सविता इंद्रा रेड्डी ने संवाददाताओं को बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर वैसे कैदियों को छोड़ा जाएगा जिनकी सजा कम ही बची है।
राज्य सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी कैदियों को छोड़ने का निर्णय लिया था लेकिन एक याचिकाकर्ता ने उच्चतम न्यायालय में इसको चुनौती दी थी।
याचिकाकर्ता का कहना था कि अपराधियों को छोड़ने के बाद राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में बाधा आएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications