छत्रधर महतो की पुलिस हिरासत 7 दिन बढ़ी
पश्चिमी मिदनापुर जिले के झारग्राम में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पुलिस उत्पीड़न विरोधी जन समिति (पीसीएपीए) के नेता को अदालत में पेश किया गया। महतो को दोबारा 7 अक्टूबर को अदालत में पेश किया जाएगा।
महतो कथित तौर पर इस क्षेत्र में पुलिस ज्यादतियों के खिलाफ अभियान चला रहा था। छत्रधर महतो को कोलकाता के लालगढ़ के पास से 26 सितंबर को कोलकाता पुलिस की विशेष टास्क फोर्स(एसटीएफ)द्वारा गिरफ्तार किया गया था।
गौरतलब है कि छत्रधर महतो को पुलिस द्वारा 27 सिंतबर से गुरुवार तक रिमांड पर लिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications