थेक्कडी की सभी नौकाओं की जांच होगी : मंत्री
विस्वम ने बताया कि वन विभाग के पास चार और पर्यटन विभाग के पास पांच नौकाएं हैं।
वन मंत्री ने आईएएनएस से कहा, "एक विशेषज्ञ समिति से नौकाओं की जांच कराई जाएगी। जब तक जांच पूरी नहीं होती नौकायन गतिविधियां बंद रहेंगी।"
उल्लेखनीय है कि केरल पर्यटन निगम की एक नौका बुधवार शाम 5.15 बजे झील में डूब गई थी। इस दुर्घटना में 41 लोगों की मौत हुई है।
दुर्घटना स्थल पर नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हमारे रिकार्ड के अनुसार दिल्ली के 12, पश्चिम बंगाल के पांच, आंध्र प्रदेश के चार, कर्नाटक के तीन और मुंबई के एक व्यक्ति की मौत हुई है। पांच शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उन्हें पहचानने की कोशिश की जा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications