इंडोनेशिया में फिर भूकंप के झटके
जकार्ता, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया में एक बार फिर सुमात्रा के जांबी प्रांत में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसमें जानमाल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.0 मापी गई है। भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 8.52 बजे महसूस किए गए।
राष्ट्रीय मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र जांबी प्रांत में सुंगईपेनुह से 46 किलोमीटर दक्षिणपूर्व और 10 किलोमीटर की गहराई में था।
गौरतलब है कि बुधवार सुबह सुमात्रा के पश्चिमी तट पर रिक्टर पैमाने पर 7.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications