इंडोनेशिया में भूकंप से 200 की मौत, संख्या बढ़ने की आशंका (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी से जुड़े प्रियादी हंडोको ने बताया, "मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है क्योंकि ढही हुई इमारतों, दुकानों और होटलों के नीचे अभी भी बहुत लोग दबे हुए हैं।"
हंडोको ने कहा, "हमें खबर मिली है कि पश्चिमी सुमात्रा में 200 लोग मारे गए हैं।" उन्होंने बताया कि भूकंप में कम से कम 500 इमारतें ढह गई हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय में आपदा केंद्र के प्रमुख रुस्तम पकाया ने बताया कि पदांग में ढही इमारतों के नीचे बुधवार देर रात तक सैकड़ों लोग दबे हुए थे और यहां एक अस्पताल की इमारत भी ढह गई है।
गौरतलब है कि बुधवार सुबह सुमात्रा के पश्चिमी तट पर रिक्टर पैमाने पर 7.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications