दक्षिणी प्रशांत में सुनामी से मरने वालों की संख्या 110 हुई
वेलिंग्टन, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिणी प्रशांत प्रायद्वीप के देशों में बुधवार को आए शक्तिशाली भूकंप और सुनामी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 110 हो गई है और 6,000 से अधिक लोगों के बेघर होने की खबर है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक समोआ में 83 लोगों के मारे जाने और 3,000 लोगों के बेघर होने की पुष्टि हुई है। यहां कम से कम 20 गांव और कई पर्यटक स्थल पूरी तरह तबाह हो गए हैं।
रेडियो न्यूजीलैंड ने खबर दी है कि अमेरिकी समोआ में भी 24 लोग मारे गए हैं। यहां 1,700 से अधिक लोग बेघर हुए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि टोंगा के ग्रामीण इलाके नियोतुपुतापु में सात लोगों की मौत हो गई और 1,600 लोग बेघर हो गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications