मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए
राजधानी रायपुर से 450 किलोमीटर दक्षिण में स्थित दंतेवाड़ा जिले के नालकाथोंग जंगली इलाके में नक्सलियों के साथ उस समय मुठभेड़ हो गई जब जिला बल (डीएफ) विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) का संयुक्त दल इलाके में गस्त लगा रहा था। पुलिस ने हथियारबंद नक्सलियों के एक समूह पर हमला कर दिया जिसमें दो नक्सली मारे गए।
दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अमरेश मिश्रा ने फोन पर आईएएनएस को बताया, "मुठभेड़ स्थल से दोनों नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया गया। घटनास्थल से 12 बोर की बंदूकें बरामद की गई है।"
पुलिस ने क्षेत्र के नौ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications