निर्यातकों ने चावल में मिलावट की खबरें खारिज की
कोहिनूर फूड्स के प्रबंध निदेशक सतनाम अरोड़ा ने कहा, " ईरान सरकार या भारतीय दूतावास से हमारे पास चावल के आयात पर प्रतिबंध के सिलसिले में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है।"
पिछले हफ्ते खबरे आईं थी कि ईरान ने प्रयोगशाला में पूसा-1121 चावल की किस्मों में मिलावट पाए जाने के बाद इसके आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था।
बुश फूड्स ओवरसीज के प्रबंध निदेशक विक्रम अवास्ते ने कहा , " चावल में मिलावट की खबरें पुष्ट नहीं है। एक खुदरा दुकानदार ने ऐसा किया है और अभी यह निश्चित नहीं हो पाया है कि यह भारतीय ब्रांड है।"
अवास्ते के अनुसार परीक्षण का कोई विशेष आधार नहीं है और यह सरकारी अधिकारियों द्वारा नहीं किया गया है। ईरान की सरकार मामले का परीक्षण करा रही है।
इंडो-एशिया न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications