आईएमएफ प्रमुख पर जूता फेंका गया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आईएमएफ प्रमुख इस्तांबुल के बिलगी विश्वविद्यालय में एक बैठक में हिस्सा ले रहे थे, जहां आईएमएफ और विश्व बैंक इस सप्ताह और अगले हफ्ते अपनी वार्षिक बैठकें आयोजित कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारी ने स्ट्रास-कान के पैर पर जूता फेंका और मंच की ओर बढ़ने का प्रयास किया, जहां वह भाषण दे रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने उसे तत्काल काबू में किया।
विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों और पुलिस में भी झड़प हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications