शादी न करने पर युवती को गोली मार खुदकुशी की
जिले के पुलिस अधीक्षक प्रकाश डी. ने गुरुवार को वहां संवाददाताओं को बताया कि घटना बरखेड़ा थाना-क्षेत्र के सहपुरा गांव की है, जहां अजय पाल (19) ने गांव ही एक 19 वर्षीय युवती फूला को गोली मारकर खुद गोली मार ली।
प्रकाश ने बताया कि अजयपाल युवती से प्रेम करता था। आज वह खेत में काम रही थी। इस दौरान अजय वहां पहुंचा और शादी करने को कहा। युवती द्वारा शादी के लिए मना करने पर उसने पहले युवती को गोली मारी दी और फिर अपने को गोली मार ली। अजय पाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवती का घायल अवस्था में जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications