आंध्र और कर्नाटक में मूसलाधार बारिश से 61 मरे (लीड-3)

बुधवार से जारी बारिश की वजह से कर्नाटक में 46 और आंध प्रदेश में 15 लोगों की मौत हो गई। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से दोनों राज्यों में भारी बारिश हो रही है।

कर्नाटक राजस्व मंत्रालय के प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा, "हमें अब तक मिली जानकारी के अनुसार 46 लोगों की मौत हो चुकी है। सुदूर इलाकों से हालांकि सूचनाएं अभी नहीं मिल पाई हैं।"

कर्नाटक में बारिश से सबसे अधिक प्रभावित बीजापुर जिले में 17 लोगों की मौत हो गई। अधिकांश लोगों की मौत नदी में डूबने से या फिर मकानों के क्षतिग्रस्त हो जाने से हुई।

इसके अतिरिक्त बेलगाम, बेंगलुरू, कोप्पल, बेल्लारी, रायचुर, बगलकोट और बीदर जिले भी बड़े पैमाने पर प्रभावित हुए हैं।

मुख्यमंत्री के प्रवक्ता ने कहा कि प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है। राज्य में बुधवार देर रात से ही बारिश जारी है। बेंगलुरू में भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में शुक्रवार तक बारिश हो सकती है।

आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार से जारी भारी बारिश की वजह से फसलों को नुकसान पहुंचा है वहीं यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।

राजस्व और राहत मामलों के मंत्री धर्मना प्रसाद राव ने संवाददाताओं से कहा कि भारी बारिश की वजह से राज्य में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

महबूबनगर और कुरनूल जिले के कई गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। महबूबनगर में सात और कुरनूल में चार लोगों की मौत डूबने से हो गई।

करीमनगर जिले में बुधवार रात बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर ने बुधवार को महबूबनगर जिले में फंसे पांच छात्रों को बाहर निकाला।

महबूबनगर के तीन गांवों का जिले के अन्य हिस्सों से संपर्क टूट गया है। कुरनूल जिले में 12,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

मुख्यमंत्री के.रोसैया ने गुरुवार सुबह स्थिति पर चर्चा करने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने प्रभावित इलाकों में सहायता और बचाव कार्य को लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+