इंडोनेशिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 200 हुई
जकार्ता, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा प्रांत में बुधवार को आए शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर लगभग 200 हो गई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रियादी हंडोको ने बताया, "मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि ढही हुई इमारतों, दुकानों और होटलों के नीचे अभी भी बहुत लोग दबे हुए हैं।"
हंडोको ने कहा, "हमें खबर मिली है कि पश्चिमी सुमात्रा में 200 लोग मारे गए हैं। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications