अदालत ने मांगा कोबेद घांडी का मेडिकल रिकार्ड
कोबद घांडी की याचिका पर सुनवाई करते हुए महानगरीय दंडाधिकारी कावेरी बावेजा ने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और तिहाड़ जेल के अधीक्षक को शनिवार को मेडिकल रिपोर्ट के साथ व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
कोबद घांडी ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि उनको चिकित्सा सुविधा मुहैया नहीं कराई गई।
घांडी के वकील ने अदालत को बताया कि माओवादी नेता को ब्लडप्रेशर की दवा नहीं दी गई जो उनके लिए बेहद जरूरी है।
गांधी ने अपनी याचिका में कहा है कि वे कैंसर और ह्दय संबंधी रोगों से पीड़ित हैं और उचित इलाज के लिए उनको विशेष अस्पताल में दाखिल कराया जाए।
लंदन में शिक्षा प्राप्त 63 वर्षीय माओवादी नेता को नई दिल्ली में 21 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। कोबेद घांडी छह अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications