फोर्ब्स की सूची में गेट्स सबसे धनी अमेरिकी, 4 भारतीय भी शीर्ष 400 में
वाशिंगटन, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स 50 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अब भी फोर्ब्स की सूची के अनुसार अमेरिका के सबसे धनी व्यक्ति हैं। शीर्ष 400 अमेरिकी लोगों की सूची में चार भारतीय मूल के लोग भी शामिल हैं।
फोर्ब्स की वार्षिक सूची में वारेन बफेट 40 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर और ओरेकल के संस्थापक लारेंस एलिसन 27 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वालमार्ट के मालिक वाल्टन परिवार के सदस्य चौथे स्थान पर हैं।
फोर्ब्स के अनुसार वर्ष 2008 में 126 की तुलना में इस वर्ष अपनी संपत्ति गंवाने वालों की संख्या करीब दोगुनी यानी 314 है। मंदी की मार से अरबपतियों की संख्या 489 से गिरकर 391 हो गई है।
फोर्ब्स ने कहा है कि अधिकांश लोग समझते हैं कि इस सूची में शामिल लोग चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। वास्तव में 400 में से 274 लोग पूरी तरह स्वनिर्मित हैं। अन्य 52 को विरासत में मामूली संपत्ति मिली थी, जिसे उन्होंने बड़े व्यापार में बदल दिया।
भारतीय मूल के चार लोग-सिनटेल के संस्थापक भरत देसाई (212वां स्थान),कवितार्क राम श्रीराम (272 वां स्थान), रोमेश वाधवानी (277 वां स्थान) और विनोद खोसला (347 वां स्थान) भी फोर्ब्स की सूची में शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications