निर्यात में लगातार 11वें माह गिरावट (लीड-1)
वाणिज्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों यानी अप्रैल से अगस्त के दौरान डॉलर में 31 फीसदी और रुपये में 31 फीसदी की गिरावट आई वहीं आयात में डॉलर में 32.4 फीसदी और रुपये में 23.9 फीसदी की कमी देखी गई।
अप्रैल-अगस्त अवधि के दौरान संचयी निर्यात 64.13 अरब डॉलर (311,715 करोड़ रुपये) रहा जबकि पिछले वर्ष के समान अवधि में यह 92.96 अरब डॉलर (391,841 करोड़ रुपये) था।
अप्रैल-अगस्त के दौरान संचयी आयात 102.3 अरब डॉलर (497,108 करोड़ रुपये) रहा जो पिछले साल की समान अवधि के 153.69 अरब डॉलर (648,041 करोड़ रुपये) था।
मुख्य रूप से तेल आयात बिल के कम होने के कारण आयात में डॉलर में 33.4 फीसदी और रुपये में 23.3 फीसदी की कमी आई।
चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों के दौरान 28.27 अरब डॉलर का आयात हुआ जो पिछले साल की समान अवधि के 53.74 अरब डॉलर से 47.4 फीसदी कम है।
अप्रैल-अगस्त के बीच व्यापार अनुमानित घाटा 38.17 अरब डॉलर का रहा जो पिछले साल की समान अवधि के 60.73 अरब डॉलर से काफी कम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications