70 लाख रुपये की हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार
अपराध शाखा ने नुरुल शेख और मोहम्मद हुसैन को संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर से गिरफ्तार किया। पकड़े गए नुरुल शेख के पास से 400 ग्राम और मोहम्मद हुसैन के पास से 350 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) संजय त्यागी ने बताया,"दोनों कोलकाता से दिल्ली रोजगार की तलाश में आए थे। शेख बुरी संगति में पड़ गया और मादक पदार्थो की आपूर्ति करने लगा। उसने हुसैन को भी इसमें शामिल कर लिया। शेख अपरिचित चेहरों को इस धंधे में शामिल करने की योजना बना रहा था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications