नाव दुर्घटना : सरकार ने खामियों को स्वीकार किया
केरल के जल संसाधन मंत्री एन.के.प्रेमचंद्रन ने कहा, "किसी सड़क दुर्घटना की तरह यह महज एक दुर्घटना है। इसका असर अन्य क्षेत्रों पर नहीं पड़ेगा। इस दुर्घटना से केरल के पर्यटन कारोबार पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा।"
राज्य के जल संसाधन मंत्री ने कहा कि जीवन रक्षक वस्त्र पहनना अब अनिवार्य किया जाएगा।
प्रेमचंद्रन ने कहा कि नाव में यात्रा कर रहे यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए वहां कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई थी। भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए हर संभव सावधानी बरती जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications