चीन विरोधी प्रदर्शन कर रहे 21 तिब्बती गिरफ्तार
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, " दूतावास की दीवार फांदने का प्रयास कर रहे 21 तिब्बतियों को सुबह 9.30 बजे हिरासत में ले लिया गया।"
गिरफ्तार किए गए तिब्बती भारत के निवासी हैं। चीनी आक्रमणकारियों को अपने देश से खदेड़ने के पहले असफल प्रयास की 50वीं वर्षगांठ पर तिब्बती समुदायों ने 2009-2010 तक प्रदर्शनों की श्रृंखला आयोजित करने की योजना बनाई है।
गौरतलब है कि एक अनुमान के मुताबिक 100,000 तिब्बती भारत में शरणार्थी के रूप में रह रहे हैं जो 1959 में चीनी सैनिकों द्वारा उनके विद्रोह को कुचल दिए जाने के बाद मातृभूमि छोड़कर भाग गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications