चीन ने अपनी 60 वीं वर्षगांठ पर किया ताकत का प्रदर्शन (लीड-1)
राष्ट्रपति हू जिंताओ और अन्य नेताओं ने दो घंटे तक चली सैनिक परेड का अवलोकन किया। परेड में करीब दो लाख सैन्यकर्मियों, महिलाओं और आम नागरिकों ने भाग लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जिंताओ ने अपने भाषण में कहा, " हमें अपने चीनी चरित्र के साथ समाजवाद की सड़क पर आगे बढ़ना चाहिए।"
चीनी राष्ट्रपति ने कहा, " पिछले 60 सालों में चीन के विकास और प्रगति से सिद्ध होता है कि सिर्फ समाजवाद ही चीन को बचा सकता है और सिर्फ सुधार और खुलेपन के जरिए ही चीन, समाजवाद और मार्क्सवाद का विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।"
सैनिक परेड में टैंक, मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित कुल 52 किस्म के आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया गया। इसमे ज्यादातर हथियारों को चीन ने दुनिया के सामने पहली बार प्रदर्शित किया। मिसाइलों में परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अंतरमहाद्वीपीय मिसाइलें भी शामिल थीं।
परेड का नेतृत्व करने वाले जनरल डायरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल फांग फेंगुई ने कहा कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के 60 साल के सफर के बाद आधुनिक तकनीक से सुसज्जित सेना का रूप दुनिया के सामने आया है। पीएलए किसी भी सैन्य मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने में सक्षम है।
इस मौके पर ब्रोकिंग इंस्टीट्यूशन के ली ने कहा, " मेरा मानना है कि चीन दिखाना चाहता है कि चीन का आने वाला समय एक सच्चाई है, न कि आकलन।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications