दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार आहूजा को मिली जमानत (लीड-1)
अपनी घरेलू नौकरानी के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार आहूजा को बम्बई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ए.पी.देशपांडे ने जमानत दी। उनके वकील शिरीष गुप्ते ने कहा, "इस बात का स्पष्ट प्रमाण नहीं है कि आहूजा ने अपनी घरेलू नौकरानी के साथ बलात्कार किया था।"
इससे पहले दो बार निचली अदालतों ने आहूजा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। आहूजा को 15 जून को गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने आहूजा से अपना पासपोर्ट जमा करने के लिए कहा है।
गुप्ते ने कहा कि जब मामले की सुनवाई नहीं होगी तब आहूजा दिल्ली रहेंगे और सुनवाई के दौरान उन्हें मुंबई में उपस्थित रहना होगा।
यदि आहूजा दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें कम से कम सात वर्ष की सजा हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications