मुझे बहुत खुशी और सुकून मिला है : अनुपम आहूजा
मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता शाइनी आहूजा की पत्नी अनुपम आहूजा ने मुंबई उच्च न्यायालय द्वारा अभिनेता को जमानत दिए जाने पर गुरुवार को प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे वह बेहद 'प्रसन्नता' और 'सुकून' महसूस कर रही हैं।
घरेलू नौकरानी के साथ दुष्कर्म के आरोपी शाइनी को तीन महीने न्यायिक हिरासत में बिताने के बाद न्यायालय ने 50,000 के मुचलके पर सशर्त जमानत दी है।
न्यायालय के आदेश के बाद संवाददाताओं से बातचीत में अनुपम ने कहा, "न्यायालय का फैसला बहुत आह्लादित करने वाला है। मुझे खुशी है कि हमारी बच्ची को उसके पिता वापस मिल गए, शाइनी के मां-बाप को उनका बेटा वापस मिल गया और मुझे मेरे पति वापस मिल गए।"
उनके वकील शिरीष गुप्ते ने कहा है कि शाइनी को इस शर्त पर जमानत मिली है कि वह देश से बाहर नहीं जाएगा। उसे दिल्ली में रहना होगा और किसी भी तरह सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करनी होगी।
अनुपम ने कहा, "मैं उन सभी की बहुत आभारी हूं जिन्होंने शाइनी की सलामती के लिए दुआ की और जिन्होंने अदालत में बहुत अच्छी जिरह की। बात बहुत अच्छे ढंग से रखी गई।"
शाइनी को गत 14 जून को गिरफ्तार किया गया था और वह तभी से हिरासत में था। दोषी साबित होने पर शाइनी को कम से कम सात साल की सजा हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications