आचार संहिता के कारण मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन रद्द
सूत्रों ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के कारण अंतिम क्षणों में यह संवाददाता सम्मेलन रद्द कर दिया गया।
निर्वाचन आयोग के 31 अगस्त को महाराष्ट्र, हरियाणा और अरूणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों की घोषणा करने के बाद से आदर्श आचार संहिता लागू है। इन राज्यों में मतदान 13 अक्टूबर को और मतगणना 22 अक्टूबर को होगी।
मंत्रिमंडल के अलावा आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) और इंफ्रास्ट्रक्च र की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीए) की बैठक भी गुरूवार को हुई थी और उनमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। परंतु उन निर्णयों की घोषणा के लिए कोई संवाददाता सम्मेलन नहीं आयोजित हुआ।
इस वर्ष अप्रैल में निर्वाचन आयोग ने एक निर्देश जारी कर केंद्र सरकार को मंत्रिमंडल की बैठकों के बाद संवाददाता सम्मेलनों से बचने को कहा था। इसके कारण गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने भी अपने मंत्रालय के कामकाज की मासिक रिपोर्ट जारी करना स्थगित कर दिया।
निर्वाचन आयोग ने मंत्रियों को भी मंत्रिमंडल की बैठकों के बाद संवाददाता सम्मेलनों से बचने की सलाह दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications