खगड़िया नौका दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 59 हुई

पटना, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई नौका दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 59 तक पहुंच गई है। मरने वालों में 12 महिलाएं और 40 बच्चे शामिल हैं।

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने गुरुवार की शाम आईएएनएस को बताया, "अब तक 59 लोगों के शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है जिसमें 12 महिलाएं शामिल हैं। मरने वालों में कुल 40 बच्चे शामिल हैं जिनमें 21 लड़के और 19 लड़कियां हैं। उन्होंने बताया कि शवों को निकालने का कार्य अभी भी जारी है।"

उल्लेखनीय है कि सोमवार को दशहरा के मौके पर अलौली में मेले का आयोजन होता है जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। सोमवार की रात मेला देखकर वापस लौट रहे लोग नाव द्वारा करेह नदी पार कर रहे थे कि अचानक फुलतेरा घाट के समीप नाव पलट गई। नाव पर करीब 50-60 लोग सवार थे।

गौरतलब है कि सोमवार को दरभ्ांगा जिले के कुशेश्वर में कोसी नदी में हुई एक नौका दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई थी।

राज्य सरकार ने दोनों दुर्घटनाओं में मरने वाले के परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये मुआवजा देने का फैसला किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+