छेड़छाड़ का आरोपी दूसरी मंजिल से कूदा, अस्पताल पहुंचा
पुलिस ने बताया कि शहर के सेक्टर 56 में मंगलवार देर रात हरप्रीत सिंह नामक युवक एक महिला के घर में घुस गया और छेड़छाड़ की कोशिश की। महिला ने तत्काल अलार्म बजा दिया।
इसके बाद भागने की फिराक में युवक ने दूसरी मंजिल से छलांग दी और वह कार पर जा गिरा। युवक को गहरी चोटें आई हैं साथ ही पैर भी टूट गया है। युवक पेशे से इंजीनियर बताया जाता है।
एक पुलिस के अधिकारी ने बताया, "घटना के बाद युवक को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसे बाद में चिकित्सकों ने पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल ऐजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में रेफर कर दिया। घटना के वक्त युवक नशे में था।"
उधर युवक ने पुलिस को बताया कि वह महिला को पहले से जानता था और कुछ मसलों पर चर्चा करने आया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications