पांच साल में बिक्री दोगुना करेगा मुरुगप्पा समूह

चेन्नई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण भारत का अग्रणी कारोबारी समूह मुरुगप्पा अगले पांच सालों में अपनी कुल बिक्री दोगुना करने के लिए अधिग्रहण सहित कारोबार के विस्तार की योजना बना रहा है।

मुरुगप्पा समूह के उपाध्यक्ष और निदेशक (रणनीति) ए. वेल्लयन के अनुसार हमने कुल वृद्धि का जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसका 60 फीसदी हिस्सा रासायनिक होगा जबकि शेष हिस्सा अधिग्रहण का होगा।

समूह के नए कार्यकारी अध्यक्ष का कार्यभार संभालने जा रहे वेल्लयन ने आईएएनएस को बताया, " अधिग्रहण चीनी, अपघर्षक और कीटाणुनाशक के क्षेत्र में किया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "जरूरत पड़ने पर हम देश से बाहर भी अधिग्रहण की संभावनाएं तलाशेंगे। हम अधिग्रहण के लिए ऐसी कंपनी का चयन करेंगे जो या तो हमारे बाजार के लिए कच्चे माल की आपूर्ति कर सके या हमारे उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध करा सके।"

उन्होंने कहा कि कारोबार के विस्तार के लिए रणनीति तैयार करने में मदद के लिए समूह की कंपनियों के कार्यकारी अधिकारियों ने अगले पांच साल के लिए एक योजना पेश की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+