पुत्रवधू के लिए चुनाव प्रचार करेंगे मुलायम
डिंपल का मुख्य मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर से माना जा रहा है। जो किसी जमाने में सपा के कद्दावर नेता रह चुके हैं। यहां उपचुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि मुलयाम सिंह आगामी चार अक्टूबर को फिरोजाबाद और आस-पास के इलाकों में कई जनसभाएं और रोड शो करेंगे। इस दौरान उनके साथ पार्टी प्रत्याशी एवं उनकी पुत्रवधू डिंपल और पुत्र अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे। डिंपल को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद उनका यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम होगा।
गौरतलब है कि बीते लोकसभा चुनाव में अखिलेश फिरोजाबाद और कन्नौज दोनों संसदीय सीटों से लोकसभा चुनाव जीते थे। बाद में उन्होंने फिरोजाबाद सीट छोड़ने का फैसला किया था। अखिलेश के इस्तीफे के कारण फिरोजाबाद सीट पर उपचुनाव हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications