बांग्लादेश में भारत को पारगमन सुविधा देने पर बहस तेज
समाचार पत्र एशियन न्यूज के अनुसार बांग्लादेश की विदेश मंत्री दीपू मोनी और भारतीय नेतृत्व के बीच इस महीने नई दिल्ली में हुई बातचीत ने प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत यात्रा का रास्ता तैयार कर दिया है। प्रधानमंत्री शेख हसीना के इसी माह भारत की यात्रा पर जाने की संभावना है।
विदेश मंत्री दीपू मोनी और उनके भारतीय समकक्ष एस.एम. कृष्णा के बीच 8 सितंबर को नई दिल्ली में हुई बैठक में बांग्लादेश पूर्वोत्तर भारत के त्रिपुरा में वस्तुएं ले जाने के लिए उसे अपनी जमीन के इस्तेमाल की अनुमति देने को तैयार हो गया है।
भारत अपने एक हिस्से से दूसरे हिस्से में वस्तुएं ले जाने के लिए बांग्लादेश पारगमन मार्ग की भी मांग कर रहा है और उसने बांग्लादेश में परिवहन ढांचे को मजबूत बनाने के लिए निवेश की पेशकश भी की है।
दोनो देशों के बीच परिवहन क्षेत्र खास कर रेलवे में सहयोग बढ़ाने के लिए बातचीत चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications