यूरोप के साथ आर्थिक सहयोग बढ़ाना चाहता है भारत
ईयू एशिया न्यूज के मुताबिक रवि ने बुधवार को ईयू-भारत व्यापार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "मैं आपको निवेश की असीम संभावनाओं वाले देश के साथ दीर्घकालीन रणनीतिक आर्थिक भागीदारी विकसित करने के लिए आमंत्रित करता हूं।"
रवि ने कहा,"भारत में सिर्फ बुनियादी क्षेत्र में अगले तीन वर्ष में 435 अरब डॉलर के निवेश की जरूरत होगी।" उन्होंने यह भी कहा कि भारत में निवेशकों का पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है।
ईयू और भारत के करीब 300 व्यापारी, उद्यमी और सरकारी अधिकारी ब्रसेल्स में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन में ईयू और भारत के बीच व्यापार और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के तौर तरीकों पर विचार किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications