नौका हादसे में विदेशी पर्यटक सुरक्षित : सांसद
तिरुवनंतपुरम, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरल के थेक्कडी में बुधवार की नौका दुर्घटना के दौरान सभी विदेशी पयर्टक सही सलामत रहे। यह जानकारी स्थानीय सांसद पी.टी.थॉमस ने दी है।
थेक्कडी के पास कुमीली से टेलीफोन पर स्थानीय सांसद ने थॉमस ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "नौका में चार विदेशी सवार थे जिनमें दो औरते और दो बच्चे शामिल थे। सभी दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर से हैं। मैं बुधवार रात को कुमीली के केंद्रीय अस्पातल में उनसे मिला था। वे सही सलामत हैं।"
उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के रहने वाले विदेशी पर्यटक केरल के धार्मिक नेता माता अमृतानंदमयी के भक्त थे।
गौरतलब है कि बुधवार शाम की नौका दुर्घटना में 37 लोगों की मौत हो गई थी जबकि नौका पर 76 यात्री सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications