आंदोलनकारी आईआईटी शिक्षकों से मुलाकात करेंगे सिब्बल
आईआईटी शिक्षक संघ की मांग है कि उन्हें रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों के समकक्ष वेतन मिलना चाहिए हालांकि सरकार ने उनकी मांग ठुकरा दी है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि आईआईटी के शिक्षकों ने सिब्बल के साथ मुलाकात के लिए समय मांगा था और मंत्री ने इसे स्वीकार करते हुए उन्हें शुक्रवार का समय दिया है।
अधिकारी ने कहा, "शनिवार को पेरिस रवाना होने से पूर्व सिब्बल इस मामले का हल निकालना चाहते हैं। आईआईटी को इसकी सूचना दे दी गई है।"
सरकार द्वारा डीआरडीओ के वैज्ञानिकों के समकक्ष वेतन की मांग ठुकराए जाने के विरोध में विगत कुछ महीनों से आईआईटी के शिक्षक विरोध कर रहे हैं। इसके अलावा वे अगले ग्रेड में प्रोफेसरों की पदोन्नति पर 40 फीसदी की सीमा लगाने का भी विरोध कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications