नौका दुर्घटना पर सोनिया ने दुख जताया
सोनिया गांधी ने एक संदेश में कहा ,"मैं थेक्कडी में हुई नौका दुर्घटना में निर्दोष लोगों की मौत के बाद काफी दुखी हूं।"
इस नौका दुर्घटना में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति उन्होंने सहानुभूति जताई है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को कारगर कदम उठाना चाहिए जिससे इस तरह की दुर्घटना कभी नहीं होने पाए।
अधिकारियों के मुताबिक इस नौका दुर्घटना में 37 लोगों के शव बरामद किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications