भारत ने की नकारात्मक वस्तुओं की सूची घटाने की पेशकश
उच्यायुक्त पिनाक रंजन चक्रवर्ती ने भारत-बांग्लादेश के बीच मौजूदा व्यापार असंतुलन को कम करने के लिए द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने और संयुक्त निवेश पर भी जोर दिया। मौजूदा समय में द्विपक्षीय व्यापार संतुलन भारत के पक्ष में है।
समाचार पत्र न्यू एज के अनुसार नकारात्मक वस्तुओं की सूची पहले ही 700 से घटा कर 400 की जा चुकी है और और इसे और छोटा किया जा सकता है।
समाचार पत्र के अनुसार राजदूत ने भारतीय फुटवियर और एसेसरीज पर कंपनियों की चौथी "विक्रेता-खरीदार सम्मेलन और प्रदर्शनी" का उद्घाटन करते हुए बुधवार को कहा, "डरने की कोई जरूरत नहीं है। हम दोस्त हैं, और हम दोस्त रहेंगे।"
सम्मेलन के आयोजकों का कहना है कि भारत सात अरब डॉलर मूल्य के फुटवियर और एसेसरीज का उत्पादन करता है और 3.6 अरब डॉलर मूल्य के उत्पादों का निर्यात करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications