सितम्बर में हुंडई की घरेलू बिक्री 25 फीसदी बढ़ी
हुंडई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (विपरण और बिक्री) अरविंद सक्सेना ने कहा, "त्योहारी मौसम काफी उत्साहजनक है और ग्राहक शो रूम में आने लगे हैं। हम आशा करते हैं कि यह ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए बदलाव का दौर साबित होगा।"
उन्होंने कहा, "यदि दीवाली तक बिक्री मजबूत बनी रहती है तो हम चालू वित्त वर्ष में दहाईं में वृद्धि दर्ज कर सकते हैं।"
पिछले माह हुंडई की कुल बिक्री 16.41 फीसदी बढ़कर 46,218 से बढ़कर 53,804 हो गई।
यद्यपि, कंपनी के निर्यात में बढ़ोतरी की दर 8.75 फीसदी रही और यह पिछले वर्ष के सितंबर माह के 239.7 से बढ़कर 26,001 हो गया।
इस बारे में कंपनी ने कहा, "मंदी के दौरान दिए गए प्रोत्साहन पैकेज अधिकतर यूरोपीय बाजारों में समाप्त होने के कगार पर है और इस कारण निर्यात बाजार में सुस्ती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications