मुद्रास्फीति की दर बढ़कर 0.83 फीसदी हुई
समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान प्राथमिक वस्तुओं, विनिर्मित उत्पादों और ईंधन, बिजली और स्नेहक के सूचकांक में वृद्धि दर्ज की गई।
प्राथमिक वस्तुओं के सूचकांक में पिछले सप्ताह के 275.3 (अस्थाई) की तुलना में 0.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 276.5 फीसदी हो गया।
इसी तरह विनिर्मित वस्तुओं के सूचकांक में सप्ताह के दौरान 0.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 208.8 से बढ़कर 209 हो गया।
ईंधन, बिजली और स्नेहक सूचकांक 343.5 से बढ़कर 345.8 हो गया।
लगातार 14 सप्ताहों तक नकारात्मक स्थिति में रहने के बाद मुद्रास्फीति की दर पांच सितम्बर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान सकारात्मक हुई थी।
भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी समीक्षा में चालू वित्त वर्ष के अंत तक मुद्रास्फीति की दर बढ़कर पांच फीसदी होने का अनुमान लगाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications