कर्नाटक में मूसलाधार बारिश, 30 मरे
अधिकारियों ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी दी। बारिश से सबसे अधिक प्रभाविक बीजापुर जिले में 17 लोगों की मौत हो गई। अधिकांश लोगों की मौत नदी में डूबने से या फिर मकान के क्षतिग्रस्त हो जाने से हुई।
मुख्यमंत्री के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया कि बारिश की वजह से कम से कम 30 लोगों की मरने की आशंका है। उन्होंने कहा, "हम प्रभावित इलाकों से सूचनाओं की प्रतीक्षा कर रहे हैं।"
प्रवक्ता ने कहा प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है। राज्य में बुधवार देर रात से ही बारिश जारी है। बेंगलुरू में भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में शुक्रवार तक बारिश हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications