मंदी से उबरी दुनिया : आईएमएफ
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने गुरुवार को जारी एक आर्थिक आकलन में यह बात कही है।
हालांकि आईएमएफ ने चेताया है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को मंदी से उबारने में सरकारी खर्च की बड़ी भूमिका है।
विश्व आर्थिक परिदृश्य पर जारी आईएमएफ की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले वर्षों में अर्थव्यवस्था कमजोर बनी रहेगी, बेरोजगारी की दर बढ़ेगी और आने वाले सालों में वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास की गति धीमी रहेगी।
कुल मिलाकर वैश्विक अर्थव्यवस्था इस वर्ष 1.1 फीसदी की दर से सिकुड़ेगी और वर्ष 2010 में यह 3.1 फीसदी की दर से वृद्धि करेगी।
आईएमएफ का कहना है कि विश्व अर्थव्यवस्था 2010 और 2014 के बीच औसतन चार फीसदी की दर से वृद्धि करेगी। मंदी का दौर शुरू होने के पहले वैश्विक अर्थव्यवस्था पांच फीसदी की दर से विकास कर रही थी।
आईएमएफ का कहना है कि आने वाले दिनों में तेजी से विकास कर रही चीन और भारत जैसी उभरती आर्थिक ताकतों के कारण ही वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी के दौर से उबरने में सफल रही है। वहीं अमेरिका, यूरोप और जापान की अर्थव्यवस्थाएं मंदी से उबरने के शुरुआती चरण में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications