पुडुचेरी में मतदाता सूचियों में संशोधन
पुडुचेरी के मुख्य चुनाव अधिकारी एस.कुमारस्वामी ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया,"निर्वाचन आयोग की अगले साल के शुरू में मतदाता सूची में संशोधन करने की योजना है।"
गौरतलब है कि राज्य में निकट भविष्य में कोई चुनाव नहीं होने वाले हैं।
राज्य में मतदाताओं की संख्या 762,028 हैं, जिनमें 395,240 महिला और 366,788 पुरूष हैं।
इस केंद्र शासित प्रदेश में 30 विधानसभा सीटें और एक लोकसभा की सीट है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications