आंध्र में भारी बारिश, 6 मरे
बारिश की वजह से फसलों को नुकसान पहुंचा है वहीं यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। बंगाल की खाड़ी में कम दवाब का क्षेत्र बनने की वजह से राज्य में भारी बारिश हो रही है।
महबूबनगर और कुरनूल जिले के कई गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। महबूबनगर के अलवानपल्ली गांव में नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि इसी जिले के अन्य इलाकों में तीन और लोगों की मौत हो गई।
करीमनगर जिले में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर ने बुधवार को महबूबनगर जिले में फंसे पांच छात्रों को बाहर निकाला।
महबूबनगर के तीन गांवों का जिले के अन्य हिस्सों से संपर्क टूट गया है। कुरनूल जिले में 12,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
मुख्यमंत्री के.रोसिया ने गुरुवार सुबह स्थिति पर चर्चा करने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की थी। उन्होंने प्रभावित इलाकों में सहायता और बचाव कार्य को लिए संबंधित अधिाकरियों को निर्देश दिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications