कनाडाई बैंक ने जेपी मोर्गन की इकाई का अधिग्रहण किया
टोरंटो, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। कनाडा के शीर्ष बैंक रॉयल बैंक ऑफ कनाडा ने मंगलवार को जे.पी.मोर्गन के निवेश सलाहकार सेवा व्यापार का अधिग्रहण किया है।
दोनों पक्षों ने अगले वर्ष पूरे होने वाले सौदे के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
समझौते का कोई भी विस्तृत विवरण दिए बिना रॉयल बैंक ऑफ कनाडा (आरबीसी) ने एक बयान में कहा कि उसने जे.पी. मोर्गन के निवेश सलाह सेवा (आईएएस) व्यापार का अधिग्रहण किया है।
बयान के अनुसार अधिग्रहण की अधिकारियों से मंजूरी और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के पूरा होने में समय लगेगा और सौदे के वर्ष 2010 की दूसरी तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है।
बैंक ने कहा कि जेपी मोर्गन के व्यवसाय का अधिग्रहण के बाद उसका नाम आरबीसी सलाहकार सेवा रखा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications