खगड़िया की नौका दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 47 हुई
खगड़िया जिले के पुलिस अधीक्षक इंद्रानंद मिश्रा ने बुधवार को बताया कि बुधवार को 19 शव बरामद किए गए जबकि 28 शव मंगलवार को ही बरामद हो गए थे। उन्होंने बताया कि मरने वालों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है।
मिश्रा के मुताबिक शवों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन बल(एनडीआरएफ ) की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को दशहरे के मौके पर अलौली में मेला लगता है जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग आते हैं। सोमवार की रात मेला देखकर लोग नाव द्वारा करेह नदी पार कर रहे थे कि फुलतेरा घाट के समीप नाव पलट गई। इस नाव पर करीब 50-60 लोग सवार थे।
ज्ञात हो कि सोमवार को दरभ्ांगा जिले के कुशेश्वर स्थान में कोसी नदी में हुई एक नौका दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई थी। राज्य सरकार ने दोनों दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों के करीबी संबंधियों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications