जेएनएनयूआरएम के तहत नई दिल्ली को यातायात प्रबंधन परियोजना मिली
मिशन के तहत अनुमोदन एवं निगरानी समिति (सीएसएमसी) ने शहरी विकास सचिव डॉ़ एम रामचंद्रन की अध्यक्षता में परियोजनाएं मंजूर की। उक्त परियोजना से नगर निगम मुख्यालय के आसपास यातायात जाम नहीं लगेगा। परियोजना के लिए 97़16 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। दिल्ली नगर निगम इस परियोजना को क्रियान्वित करेगा तथा इसका काम 24 महीने में पूरा होगा।
सीएसएमसी ने इस मिशन के तहत उत्तर प्रदेश के वाराणसी तथा मथुरा के लिए दो परियोजनाएं मंजूर की हैं। वाराणसी में जनसंख्या में वृद्घि के कारण पानी की बढ़ती मांग को देखते हुए वहां जलापूर्ति बढ़ाने पर 20916 लाख रुपये खर्च किए जांएगे। यह परियोजना उत्तर प्रदेश जल निगम 30 महीने में पूरा करेगा।
मथुरा में सीवरेज सुविधा के लिए तथा गंदे पानी को यमुना में बहने से रोकने के लिए 6035़ 77 लाख रुपये की परियोजना मंजूर की गई है। उत्तर प्रदेश जल निगम इस परियोजना को 28 महीने में पूरा करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications