बच्चों की हत्या करने वाले व्यक्ति को उम्रकैद
कांगड़ा के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बी. एल. सोनी ने मंगलवार को बिधी चंद को दो बेटों सहित तीन अपने बच्चों की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक चंद को लगता था कि उसके बच्चे अवैध हैं और इसी शक में एक दिन उसने गुस्से में उनकी हत्या कर दी।
सरकारी वकील बी. के. मारवाह ने बताया कि अगस्त 2007 में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वह शिमला से 250 किलोमीटर दूर स्थित कांगड़ा जिले का निवासी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications