नेपाल में गिरजाघर ढहा, भारतीय सहित 23 की मौत (लीड-1)

यह हादसा मंगलवार रात लगभग 12.30 बजे सुंसरी जिले के धारन इलाके में हुआ। मरने वालों में ज्यादतार महिलाएं हैं। गिरजाघर का तीन मंजिला ढांचा बांस से बना था।

पुलिस अधिकारी राजकुमार पांडेय ने आईएएनएस को बताया, "हमने 23 शव बरामद किए हैं। 63 लोगों को चोटें आई हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।"

गिरजाघर में नेपाल के सबसे बड़े पर्व दसहैन की समाप्ति के मौके पर पूर्वी नेपाल और भारतीय कस्बों में रहने वाले ईसाई समुदाय के लोग जमा थे। हादसे के तत्काल बाद बचाव कार्य आरंभ कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि हादसे के समय वहां लगभग 2,000 लोग मौजूद थे जिनमें से तकरीबन 400 सो रहे थे। हादसे में 17 महिलाएं और चार बच्चे मारे गए हैं।

मरने वालों भारतीय महिला निका राय भी हैं जो पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी के गेआथन इलाके से यहां पहुंची थीं। कर्मा चोडिन और सारदा रॉय नाम की दो भारतीय नागरिक घायल भी हुई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+