नौका दुर्घटना में मृतकों के परिजनों से मिले लालू और रामविलास

इस दौरान लालू प्रसाद ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा के मौके पर भीड़ होती है परंतु सरकार ने आवागमन के लिए कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की। मजबूरी में लोगों को नाव पर क्षमता से अधिक सवार होना पड़ा और यह दुर्घटना हो गई।

उन्होंने नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना हो गई परंतु मुख्यमंत्री अब तक घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाए हैं।

इधर, रामविलास पासवान ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलकर मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलवाने की बात कही है। इस मौके पर लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति पारस ने मृतक के परिजनों को दो-दो हजार रुपये नकद और कपड़े दिए।

उल्लेखनीय है कि अलौली थाना क्षेत्र के करेह नदी के फुलतोरा घाट के समीप सोमवार को हुई एक नौका दुर्घटना में 53 लोगों की मौत हो गई है जबकि अब भी 15 से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+