एयर इंडिया की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, 28 उड़ानें रद्द
नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। एयर इंडिया के कार्यकारी पायलटों की हड़ताल को बुधवार को पांचवां दिन है। इसके कारण दो अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों सहित कुल 28 उड़ानें रद्द हुईं हैं।
नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल के कर्मचारियों से परामर्श के बाद वेतन संबंधी कोई भी फैसला लिए जाने के आश्वासन के बावजूद हड़ताली पायलट वापस लौटने को तैयार नहीं है।
पटेल ने पायलटों को काम पर वापस लौटने या फिर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी है। पायलटों के बुधवार को प्रबंधन से मुलाकात करने की उम्मीद है। बुधवार को जो 28 उड़ानें रद्द हुईं हैं,उनमें 10 दिल्ली से हैं।
टेक्नीकल इंजीनियर और मुंबई स्थित पायलट भी दिल्ली के वरिष्ठ कार्यकारी पायलटों के नेतृत्व वाली हड़ताल में शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications