आस्ट्रेलिया में सुविधा केंद्र खोलेगी विप्रो
विक्टोरिया प्रांत प्रमुख जान ब्रम्बी की कंपनी के कारपोरेट कार्यालय के दौरे के मौके पर इस निर्णय की घोषणा करते हुए विप्रो अध्यक्ष अजीम प्रेमजी ने कहा कि नए सुविधा केंद्र से आस्ट्रेलिया में कंपनी की आपूर्ति क्षमता में इजाफा होगा और देश में कंपनी की उपस्थिति और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
इस मौके पर प्रेमजी ने ब्रंबी को बताया कि आस्ट्रेलिया में हमारे कुल कारोबार में विक्टोरिया का हिस्सा 50 फीसदी है और कुछ हमारे बड़े ग्राहक भी विक्टोरिया में हैं। विक्टोरिया की सरकार से भी हमारे करीबी संबंध हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications