आवास क्षेत्र में सुधार के बावजूद अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट
न्यूयार्क स्थित कांफ्रेंस बोर्ड ने मंगलवार को कहा कि बढ़ती बेरोजगारी के बीच उपभोक्ता विश्वास अगस्त के 54.5 प्रतिशत से गिरकर 53.1 प्रतिशत हो गया।
निवेशक सितम्बर के बेरोजगारी आंकड़ों के बारे में भी चिंतित हैं जिन्हें शुक्रवार को जारी किया जाना है। अमेरिकी में बेरोजगारी अगस्त में पिछले 26 के वर्षो के सबसे ऊंचे स्तर 9.7 प्रतिशत पर पहुंच गई थी।
डाउ जोंस औद्योगिक सूचकांक 47.16 प्रतिशत (0.5 प्रतिशत) गिरकर 9,742.20 पर बंद हुआ। स्टैंडर्ड एंड पुअर 500 सूचकांक 2.37 अंक (0.2 प्रतिशत) गिरकर 1,060.61 पर बंद हुआ। नास्डैक सूचकांक 6.70 अंक (0.3 प्रतिशत) गिरकर 2,124.04 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications