अमेरिकी समोआ द्वीप में सुनामी
वाशिंगटन/वेलिंग्टन, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रशांत महासागर में स्थित अमेरिकी समोआ द्वीप के समीप रिक्टर पैमाने पर 8.3 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद तीन मीटर ऊंची सुनामी लहरों की खबर है। हवाई द्वीप समूह स्थित सुनामी चेतावनी केंद्र ने इसकी पुष्टि कर दी है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार भूकंप का केंद्र प्रशांत महसागर के इस द्वीप से 204 किलोमीटर दूर और 85 किलोमीटर की गहराई में था।
सुनामी केंद्र ने हवाई, पापुआ न्यूगिनी, कोक द्वीप, टोंगा और फिजी सहित दक्षिणी प्रशांत महसागर के अन्य द्वीपों के लिए भी सुनामी की चेतावनी जारी की है।
समोआ के राष्ट्रीय आपदा केंद्र के एक प्रवक्ता ने रेडियो न्यूजीलैंड को बताया कि जानमाल के नुकसान के बारे में तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है लेकिन कई घरों की दीवारों में दरार आ गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications